Tribune Times

Tribune Times

इंसेंटिव पर डाका बर्दाश्त नहीं — आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन की हुंकार!

SHARE:

 

जुलाई माह का इंसेंटिव कम आने के विरोध में आरसीएफ कर्मचारियों का जोरदार रोष प्रदर्शन, प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

 

 

कपूरथला:

 रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला में जुलाई माह का इंसेंटिव कम आने के विरोध में आज पूरे कारखाने के मेहनतकश कर्मचारी एकजुट होकर मैदान में उतर आए। आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कारखाने में जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए प्रधान मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर (PCME) श्री रवि कुमार नरूला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कर्मचारियों के हक पर डाका डालने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंसेंटिव कर्मचारियों की मेहनत का हक है और इसमें किसी भी प्रकार की कटौती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया और मांग की कि जुलाई माह के इंसेंटिव में हुई कमी को तुरंत ठीक किया जाए।

रोष प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की एकजुटता और भारी विरोध के आगे प्रशासन तथा PCME को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी। प्रशासन की ओर से माना गया कि इंसेंटिव में कमी मिस्टेक के कारण हुई है तथा इसमें कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है।

                आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के महासचिव सर्बजीत सिंह ने प्रशासन और PCME को दो टूक शब्दों में कहा कि कर्मचारियों के इंसेंटिव से संबंधित समस्या को तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने प्रशासन को 3 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर इंसेंटिव को पूरी तरह सही नहीं किया गया और कर्मचारियों का पूरा हक बहाल नहीं किया गया, तो आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन प्रशासन के खिलाफ अपने संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

           आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि आरसीएफ के कर्मचारियों ने हमेशा अपनी मेहनत और ईमानदारी से उत्पादन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही कारखाना लगातार अपना उत्पादन लक्ष्य पूरा करता है।

उन्होंने कहा, “कर्मचारियों की मेहनत के पैसे और इंसेंटिव के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि कर्मचारियों का हक रोकने या कम करने की कोशिश की गई तो आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन पूरी ताकत के साथ कर्मचारियों के साथ खड़ी होगी।

उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखें तथा अपने जायज हकों की लड़ाई में यूनियन का साथ दें।

       आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के संगठन सचिव भारत राज ने कहा कि इंसेंटिव कर्मचारियों की मेहनत और उनके द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य का परिणाम है। कर्मचारियों ने कारखाने के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत की है, इसलिए उनके हक के इंसेंटिव में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, “अगर प्रशासन की गलती से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उस गलती को तुरंत ठीक करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों के हक का एक-एक पैसा उन्हें मिलना चाहिए। यूनियन इस मामले पर पूरी तरह गंभीर है और जरूरत पड़ने पर संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा। आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन ने स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी यदि कर्मचारियों के हक पर डाका डालने, उनके इंसेंटिव को रोकने अथवा उन्हें उनका जायज मटेरियल/मजदूरी देने में आनाकानी करेगा, तो यूनियन उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आज के जोरदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि जब आरसीएफ के मेहनतकश कर्मचारी अपने हक के लिए एकजुट होकर खड़े होते हैं तो प्रशासन को भी कर्मचारियों की आवाज सुननी पड़ती है।

आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे इसी तरह एकजुट रहें और अपने हक की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए यूनियन का साथ दें।

अरविंद कुमार साह

प्रेस सचिव

आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन, कपूरथला

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें