कपूरथला , 17 जून:
ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
मोदी सरकार के 12 वर्ष पुरे होने पर भाजपा के जिला उपाध्क्षय राजिंदर राजू ने कहा है कि मोदी नाम नहीं 140 करोड़ सपनों की हुंकार है।मोदी वो चिंगारी है जो सोए हुए भारत को जगा दे।मोदी वो इरादा है जो दुश्मनों की नींद उड़ा दे।मोदी वो विश्वास है जो हर दिल में आत्मबल जगा दे।मोदी वो संकल्प है जो असंभव को संभव बना दे।मोदी वो नेतृत्व है जो संकट में भी सीना तान कर खड़ा रहे।मोदी वो आवाज़ है जो विश्व मंच पर भारत की पहचान बने।जब नेतृत्व मजबूत हो,तो देश अजेय हो जाता है।राजिंदर राजू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बतौर चुने हुए प्रधानमंत्री काल में जो कि अब तक का रिकार्ड है हर पक्ष से बेमिसाल उन्नति हुई है।उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में देश तथा देश के लोगों का बिना भेदभाव विकास हुआ है भारत की इकोनॉमी जो कि 2014 में 11 वे नंबर पर थी अब बढ़कर 4 नंबर पर आ चुकी है।भारत बड़े उपभोगता के साथ–साथ बड़े उत्पादक तथा निर्यातक के तौर पर भी दुनिया में जाना जाने लगा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने दुनिया की इकोनोमी का विश्लेषण करते हुए चेतावनी दी है कि मध्य एशिया युद्ध के कारण ग्लोबल इकोनोमी संकट में रह सकती है,परन्तु भारत वासियों के लिए यह खुशखबरी वाली बात है कि इस ग्लोबल मंदी के संकट में भी भारत की जीडीपी मजबूत रहेगी।वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में भी बताया गया है कि दुनिया में ग्लोबल ग्रोथ रेट घट कर 2.5% के आस–पास रहेगा।परन्तु अगर पैट्रोलियम पदाथों की सप्लाई में रुकावट बढ़ गई तो यह औसत घट कर 1. 3% तक भी जा सकती है।उन्होंने कहा कि दूसरी और वर्ल्ड बैंक के अनुसार 2026 में भारत की जी.डी.पी. 7.727 में 6.6% से ऊपर रहने वाली है।भारत के मुकाबले में चालू वित्त वर्ष में यू.एस.ए. की जी.डी.पी. 2.2 तथा चाइना की जी.डी.पी. 4. 4 से घटकर 4. 2 रहने का अनुमान लगाया गया है।राजिंदर राजू ने कहा कि भारत का विपक्ष चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलता रहे,परंतु उन्होंने अपनी योग्यता तथा कुशलता से भारत की आर्थिकता को बहुत ही मजबूत बना दिया है, क्योंकि जी.डी.पी.की यह औसत कोरोना काल में आई मंदी के काफी आसपास है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के संकट में थी,तब भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की आर्थिक मजबूती बरकरार रही।









