Tribune Times

Tribune Times

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बिजली बचत जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

 

पटियाला, 13 अगस्त 2026

 

आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सिविल लाइंस, पटियाला में “बिजली की बचत क्यों और कैसे करें” विषय पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डी.एस.एम. कार्यालय से अतिरिक्त निगरान इंजीनियर इंजीनियर शम्मी जिंदल, सहायक इंजीनियर इंजीनियर गिरीश कुमार महाजन, ए.ए.ई. इंजीनियर करमजीत सिंह, ए.ए.ई. इंजीनियर पंकज सूद, ए.ए.ई. इंजीनियर अमरजीत सिंह तथा जे.ई. इंजीनियर अमनदीप कौर ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा ओपल, वाइस प्रिंसिपल श्री राम लाल गोयल तथा अन्य लेक्चरार श्रीमती समीरा मलिक, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती अमनदीप कौर, श्रीमती नवनीत, श्रीमती जसवीर, श्रीमती रानी सिंगला, श्री कनवरजीत सिंह, श्री अभिषेक जलोटा, श्रीमती मनजीत कौर, श्रीमती नवनीत कौर, श्रीमती सुखविंदर कौर और श्री प्रदीप कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

पी.एस.पी.सी.एल. की टीम द्वारा विद्यार्थियों को बिजली का संयमित उपयोग करने के विभिन्न तरीकों तथा ऊर्जा बचत की तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति रुचि एवं जागरूकता पैदा की जा सके। विद्यार्थियों ने इन तकनीकों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण विषय पर पेपर भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा बचत के विषय पर बनाई गई पेंटिंग्स भी काबिले-तारीफ रहीं।

 

कार्यक्रम के आयोजन के लिए सबसे पहले पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम के साथ समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद स्कूल की अंग्रेजी लेक्चरार श्रीमती समीरा मलिक द्वारा कार्यक्रम को बहुत ही सुव्यवस्थित, प्रभावशाली एवं सुनियोजित ढंग से आयोजित किया गया। विज्ञान अध्यापिका श्रीमती अमनदीप कौर ने मंच संचालन की जिम्मेदारी भी बहुत प्रभावशाली ढंग से निभाई।

 

इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल श्री राम लाल गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बिजली के उचित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा भविष्य में भी स्कूलों में इस प्रकार के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बिजली बचत के प्रति और अधिक जागरूक किया जा सके। स्कूल के अध्यापकों ने भी पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा आयोजित बिजली बचत जागरूकता कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पी.एस.पी.सी.एल. की डी.एस.एम. टीम द्वारा पुरस्कार के रूप में ऊर्जा संरक्षण संबंधी स्लोगन वाली कॉपियां, पेन और कॉफी मग प्रदान किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी कॉपियां और पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

अंत में पी.एस.पी.सी.एल. की टीम ने समूची स्कूल मैनेजमेंट का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें