Tribune Times

Tribune Times

यात्रियों की पहली पसंद बनी ‘नमो भारत एक्सप्रेस’, रोजाना 95 हजार यात्री कर रहे सफर

SHARE:

 

नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत अपने शानदार सफर और समय की बचत के कारण यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है।सामान्य दिनों में रोजाना राष्ट्रीय राजधानी से मेरठ तक 95,000 यात्री इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। यह ट्रेन 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे की दूरी महज एक घंटे में तय करती है। अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन यह संचालन में 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती है।

वातानुकूलित सेवा के साथ ही ट्रेन पांच से 10 मिनट में उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिदिन कार्यालय आने-जाने वाले, विद्यार्थी तथा अन्य नियमित यात्री जिनके लिए समय पर पहुंचना अधिक जरूरी है, वे यात्री नमो भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वातानुकूलित कोच, आरामदायक बैठने की व्यवस्था (कुशन वाली सीटें), लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, और सामान रखने की विशेष जगह। नमो भारत एक्सप्रेस एक प्रीमियम कोच होता है, जिसमें अधिक चौड़ी सीटें, लेगरूम (पैर रखने की जगह) और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।

पत्र सूचना कार्यालयने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “साल 2014 से पहले जहां लोगों को लंबे और थका देने वाले सफर से जूझना पड़ता था, वहीं आज 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे चालू हो चुका है। ‘नमो भारत’ ट्रेन रोज़ाना 95,000 यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचा रही है और सफर का समय एक घंटे से भी कम कर दिया है।”

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें