Tribune Times

Tribune Times

Kainchi Dham Mela: भक्तों की भीड़ पर पुलिस की नजर, DM-SSP ने खुद संभाला मोर्चा, सुबह पांच बजे से मौके पर मौजूद

SHARE:

 

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर सुबह पांच बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मंदिर में स्थापना दिवस को लेकर चप्पेचप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात हैं। मंदिर के बाहर पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें