Tribune Times

Tribune Times

रेल डिब्बा कारखाना ,कपूरथला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

SHARE:

 

कपूरथला , 21.06.2026  : रेल डिब्बा कारखाना ,कपूरथला में आज 12वें  अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया  गया । आर सी एफ के कम्यूनिटी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में रेल डिब्बा कारखाना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर  भाग लिया   । कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम  की शुरुआत  श्रीअजय नंदन  महाप्रबन्धक  द्वारा  दीप प्रजवलन कर के  की गई ।  इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री रवि कुमार,अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे   ।भारतीय योग संस्थान, रेल डिब्बा कारखाना इकाई के योग आचार्य श्री करण सिंह ने इस कार्यक्रम में योग क्रियाएं करवाईं और योग से होने वाले फायदों का विस्तृत रूप से व्याख्यान किया। मंच पर बैठे साधक सरबजीत सिंह और प्रवीण ने उपस्थित योग प्रेमियों को योग आसन करवाए। श्री करण सिंह ने योग साधनों के फायदों के बारे में बताया कि योग से शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से लाभ मिलता है। इसके अलावा योग आचार्य श्री तेजबीर सिंह ने प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करवायीं और इनसे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। इनमें हंसी क्रिया, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि प्रमुख थीं।कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के रेड रोड से आयोजित राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह का सीधा प्रसारण  भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक देखा। मुख्य कार्यक्रम के इलावा टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के स्टाफ और ट्रेनीज़ , रेल सुरक्षा बल के जवानों तथा अन्य कर्मचारियों ने भी अपने कार्य स्थलों में योग क्रियाएं की ।आज के समारोह को सफल बनाने में आर सी एफ के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों  का योगदान उल्लेखनीय रहा ।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें