-शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता पर भाजपा नेता शारदा ने उठाएं सवाल
कपूरथला
शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की विफलता और अपराधियों के बुलंद हौसले गंभीर चिंता का विषय हैं।शारदा ने कहा विरासती शहर में की बिगड़ती कानून-व्यवस्था अब बेहद चिंताजनक और शरेआम लोगो को कत्ल किया जा रहा है।और पुलिस प्रसाशन मूकदर्शक की तरह काम कर रहा है।उन्होंने कहा क्षेत्र में लगातार चेन स्नैचिंग,चोरी,लूट, रंगदारी,गोलीबारी जैसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।आम नागरिक,व्यापारी,महिलाएँ और युवा स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे पुलिस की परवाह किए बिना हिंसक वारदातों को अंजाम देने का दुस्साहस कर रहे हैं।यह स्थिति कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।इस दौरान शारदा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और स्थानीय आप नेताओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह के चरमा गई है और राज्य में बढ़ते अपराध,गैंगस्टर गतिविधियों और नशेतस्करी को लेकर सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।पार्टी राज्य में एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान करने में सरकार को पूरी तरह नाकाम रही है।शारदा ने आरोप लगाया कि राज्य में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से अपराधियों और अलगाववादियों का प्रभाव बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि अपराध और हत्या की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।शारदा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मजबूत खुफिया तंत्र के दावे पर भी सवाल उठाए।शारदा ने आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टरों की संस्कृति,भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है,और गोलीबारी,जबरन वसूली के फोन और धमकियों की घटनाएं लगभग रोजाना सामने आ रही हैं।उन्होंने दावा किया कि राज्य का विरासती शहर जबरन वसूली की कॉल और संगठित अपराध का केंद्र बन गया है, जिससे व्यापारियों,उद्योगपतियों और आम निवासियों के बीच भय का माहौल बन गया है।शारदा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत पूरी तरह से खराब है।हर कोई फिरौतियां मांग रहा है।लेकिन,अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हीं की जा रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार सो रही है।उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्ट है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में यह सरकार पूरी तरह से फेल है।









