Tribune Times

Tribune Times

अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह को हरमीत सिंह कालका ने श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

 

नई दिल्ली 31 जुलाई, 2026

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज शहीद सरदार ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

आज जारी अपने संदेश में सरदार कालका ने कहा कि शहीद सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग के भीषण नरसंहार में शहीद हुए निर्दोष लोगों के रक्त का न्याय करते हुए अपना संपूर्ण जीवन कौम और देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका अद्वितीय साहस, अनुपम देशप्रेम और न्याय के प्रति अटूट संकल्प प्रत्येक पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि अत्याचार और अन्याय का डटकर सामना करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

 

सरदार हरमीत सिंह कालका ने लोगों से अपील की कि वे शहीद ऊधम सिंह के जीवन, उनके उच्च आदर्शों तथा राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि ऐसे महान शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना तथा उनके संदेश को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का साझा दायित्व है।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें