नई दिल्ली 11, जुलाई
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते हुए बताया कि मानवाधिकारों के महान प्रहरी शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित फिल्म “सतलुज” का प्रदर्शन वार्ड नंबर 7 से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार जसप्रीत सिंह करमसर के प्रयासों से विभिन्न गुरुद्वारों में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग 11 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे गुरुद्वारा दशमेश दरबार, ब्लॉक-ए, शास्त्री नगर में होगी। इसके बाद 15 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ओंकार नगर, त्रि नगर तथा 18 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा, त्रि नगर, गणेश पुरा में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने समस्त संगत से इन स्क्रीनिंगों में अपने परिवार सहित शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा जी द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लड़े गए ऐतिहासिक संघर्ष, सत्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा उनके अद्वितीय बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस महान शहीद के अतुलनीय बलिदान को नमन करें और सत्य, न्याय तथा मानवाधिकारों के प्रति उनके संदेश को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।









