ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला,
बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज के के विरोध में विरासती शहर सफाई सेवक यूनियन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को भाजपा नेताओ ने खुलकर समर्थन देते हुए सफाई सेवको के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने संबोधन करते हुए बीते दिनों बरनाला में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई सेवकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है।उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।चेतन सूरी ने कहा कि सफाई सेवक शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के कारण कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जिससे सरकार की कर्मचारी विरोधी सोच सामने आई है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की जायज मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुने और उनके अधिकारों की रक्षा करे।चेतन सूरी ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा घायल हुए सफाई सेवकों को उचित मुआवजा और उपचार उपलब्ध करवाया जाए।इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान निकालने के लिए सरकार उनके प्रतिनिधियों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करे।चेतन सूरी ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा मजदूरों,कर्मचारियों और आम लोगों के अधिकारों की आवाज बनती रही है और आगे भी हर लोकतांत्रिक संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहेगी।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की तो भाजपा पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनके समर्थन में संघर्ष को और तेज करेगी।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,सीनियर भाजपा नेता यश महाजन,पार्षद विक्की गुजराल,भाजपा नेता गोरा गिल, जगदीश शर्मा,संजीव खन्ना, कपूरचंद थापर,कमल प्रभाकर, लक्की सरपंच,मस्सा सिंह, महिंदर सिंह बलेर,डॉ, अमरनाथ,जंगी,सुनील अरोड़ा,जसपाल सिंह,अशोक माहला,उपिंदर सिंह अनिल कुमार,राजन, साहिल वालिया, अंकुश चौहान दीपक कुमार, गोपी सिंह,रमीक साब, अनमोलप्रीत सिंह,मुकेश कुमार, आकाश,साहिल,नरिंदर सिंह, रोशन,हरमन सिंह,शुभम, नितीश कुमार,गुरबख्श सिंह, रवि कुमारशिवम ठाकुर,योगेश, सचिन,जसकरण सिंह, सुखविंदर सिंह,युवराज सिंह, सन्नी चीमा,हरविंदर सिंह,करन सिंह आदि उपस्थित थे।







