Tribune Times

Tribune Times

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज

SHARE:

 

उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार देर शाम पानी को लेकर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया। सिंचाई के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा में बदल गई। इस हिंसक झड़प में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है।बीजेपी नेता की हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया और जमकर पथराव किया। इसके बाद भीड़ ने एक आरोपी के घर और वहां खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ अन्य जगहों पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आईं, जिससे माहौल और ज्यादा बिगड़ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। हत्या की इस खौफनाक वारदात के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस पूरी हिंसा और हत्या के मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो और स्थिति नियंत्रण में रहे, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें