कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की है। पार्टी ने नगर निगम के तीनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरिंदर सिंह मनसू को कपूरथला नगर निगम का नया मेयर चुना गया। वहीं, कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज की, जबकि समीर शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। तीनों पदों पर जीत के साथ आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।









