Tribune Times

Tribune Times

आम आदमी पार्टी के मेयर कपूरथला को एक विकसित, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने के लिए करेंगे कार्य-हेंनत कुमार

SHARE:

 

कपूरथला

 

आम आदमी पार्टी के संगठन हल्का प्रभारी हेंनत कुमार ने नरिंदर मंसू को कपूरथला का मेयर,कामाक्षी दुग्गल को सीनियर डिप्टी मेयर और समीर शर्मा को डिप्टी मेयर बनने पर बधाई दी है।हेंनत कुमार ने कहा कि जनता ने उनपर जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार,स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।हेंनत कुमार ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित मेयर नरिंदर नरिंदर मंसू, सीनियर डिप्टी मेयर कामाक्षी दुग्गल डिप्टी मेयर समीर शर्मा सभी पार्षदों के सहयोग से नगर निगम को एक स्वच्छ,सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए कार्य करेंगे।हेंनत कुमार ने कहा कि कपूरथला का विकास तभी हो सकता है,जब समाजहित में काम होगा।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य कपूरथला को एक विकसित,स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाना है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े मुद्दों जैसे सफाई व्यवस्था,सड़क निर्माण,जल निकासी,ट्रैफिक प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं पर आम आदमी पार्टी प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए पारदर्शी प्रशासन और जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना भी आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।हेंनत कुमार ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनता के विश्वास का परिणाम है।उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कपूरथला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और इसे मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं,राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से आगामी स्थानीय और राज्य स्तर की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।नगर निगम में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब सभी की नजरें नई टीम की कार्यशैली और विकास योजनाओं पर टिकी हुई हैं।जनता को उम्मीद है कि नया नेतृत्व शहर की समस्याओं का समाधान तेजी से करेगा और कपूरथला को एक नई पहचान देगा।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें