Tribune Times

Tribune Times

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले फूड पैकेट पर लगेंगे अलग-अलग चेतावनी वाले निशान

SHARE:

 

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अधिक चीनी, नमक और फैट वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अलग–अलग चेतावनी चिह्न लगाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि जिन उत्पादों में इन तत्वों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक होगी, उनके पैकेट पर लाल रंग का विशेष निशान होना चाहिए, ताकि उपभोक्ता खरीदारी से पहले इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है। निर्देशों के मुताबिक, चेतावनी चिह्न छह कोनों वाला होगा, जिसमें संबंधित तत्व की तस्वीर के साथ हाई शुगर, हाई सॉल्ट या हाई फैट लिखा जाएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी की मात्रा निर्धारित करने के लिए कुल शुगर और फैट की मात्रा तय करने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। FSSAI को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी निर्धारित सीमाओं की दोबारा समीक्षा कर उन्हें तय करने का निर्देश दिया गया है।
जनहित याचिका पर आया फैसला
यह मामला पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट 3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी की ओर से दायर जनहित याचिका से संबंधित है। याचिका में डिब्बाबंद और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 28 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट राजीव शंकर द्विवेदी ने पैरवी की।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें