Tribune Times

Tribune Times

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में स्टेट गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा करके किया स्वागत

SHARE:

कपूरथला

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में स्टेट गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र की संगत ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के मार्गदर्शन और पंच प्यारे के नेतृत्व में यह विशाल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्टेट गुरुद्वारा साहिब पर ही समाप्त हुआ।पूरे मार्ग में संगत ने नगर कीर्तन का हार्दिक स्वागत किया और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर और  पानी उपलब्ध कराया गया।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की फूलों से सजी एक सुंदर पालकी में रखा गया था,जिसके आगे पंच प्यारे चल रहे थे और संगत उनके पीछे सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रही थी।इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजकों ने भाजपा नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने समस्त संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं की शहादत सिख समुदाय के इतिहास का वह अद्वितीय अध्याय है,जिसे पढ़कर सिख युवा और बच्चे मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को गुरबानी, गुरमत सिद्धांतों,सिख इतिहास और सिख आचार संहिता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं,क्योंकि कम उम्र में ही बच्चों में धर्म और विरासत को जागृत करना उनके जीवन का अभिन्न अंग बन सकता है।इस अवसर पर उमेश शारदा,यश महाजन,जगदीश शर्मा,यादविंदर पासी,सुखदेव सिंह नानकपुर,हैप्पी शर्मा,अशोक महला,जगदीश शर्मा,  प्रदीप ठाकुर,विशाल सोंधी,ईशा महाजन,पंकज मिश्रा,गोल्डी नाहर,बलविंदर सावर,राजेश भार्गव,सरवन सिंह आदि उपस्थित थे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें