Tribune Times

Tribune Times

इंद्रप्रीत सिंह बख्शी की पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर कालका और काहलों ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

नई दिल्ली, 21 नवंबर (मनमोहन सिंह) – दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने सरदार इंद्रप्रीत सिंह बख्शी को दिल्ली पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

एक संयुक्त बयान जारी करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोनों नेताओं ने सरदार इंद्रप्रीत सिंह बख्शी को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंजाबी भाषा, साहित्य, संस्कृति और विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बख्शी अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पंजाबी मातृभाषा की उन्नति और समृद्धि के लिए नए एवं सार्थक प्रयास करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें