बजरंग दल धार्मिक व सामाजिक कार्यो को हमेशा तत्पर-नरेश पंडित

 

-माता भ्रद्रकाली मंदिर कमेटी के द्वारा विहिप नेता नरेश पंडित को दिया माता भ्रद्रकाली जी के 79वें वार्षिक मेले और शोभायात्रा का निमत्रण 

 

 

 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला, 26 अप्रैल:

 

विरासती शहर के गावं शेखूपुर में स्थित माता भ्रद्रकाली का 79वां वार्षिक मेला 13 मई को बहुत श्रद्धा उत्साह से मनाया जाएगा और 12 मई को कपूरथला के शालीमार बाग से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रात को लगभग दस बजे शेखूपुर स्थित माता भद्रकाली मंदिर में जाकर संपन्न होगीइस सबंधी माता भ्रद्रकाली कमेटी के राहुल आनंद,बबलू सरपंच, कपिल शर्मा,राजिंदर शर्मा द्वारा विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, बजरंग दल के जिला उपाध्क्षय राकेश पंडित(नोनी) कार्तिक शर्मा को माता भ्रद्रकाली के लगने वाले मेले और भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दियाइस उपरांत नरेश पंडित ने बताया कि माता भ्रद्रकाली के 13 मई को लगने वाले मेले के सबंध में 12 मई को कपूरथला के शालीमार बाग से निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सैंकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्त्ता शामिल होकर माता भ्रद्रकाली जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और हर साल की तरह इस साल भी मेले वाले दिन हिन्दू परिषद बजरंग दल के सैंकडो पदाधिकारी कार्यकर्त्ता द्वारा माता रानी के दरबार में सेवा की जाएगीइस उपरांत नरेश पंडित ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैंमेलो से आपसी भाईचारा और मेल मिलाप बढ़ता हैपंडित ने कहा कि मेले का अर्थ मेल होता हैलोग अपने मन की बुराइयों को निकालकर नई ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारा और समाज में सौहार्द बनाएंउन्होंने कहा कि मेले और त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान हैमेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को तो दिखाते ही हैं साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों और आपसी भाईचारे को भी बढ़ाते हैंउन्होंने कहा कि हेरिटेज सिटी कपूरथला में गो सेवा के साथसाथ सांस्कृतिक तथा धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैंइससे जहां हम एक दूसरे की संस्कृति से परिचित होते है,वहीं आपसी भाईचारा भी बढ़ता हैउन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक और समुदायों का देश है, जिसमे सभी लोग धार्मिक उत्सव पर एकत्रित होकर अपने भाईचारे को बढ़ाते हैं और अपनी एकता का परिचय देते हैंनरेश पंडित ने कहा कि भारत पर्वों का देश है,यह तो हम सब जानते हैं और यह पर्व ज्यादातर हमारी भक्ति और ईश्वर की स्तुति पर निर्भर होते हैंधार्मिक कार्यों से समाज में आपसी प्रेम,प्यार और भाईचारा बढ़ता हैनरेश पंडित ने कहा मेले हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी संस्कृति और परम्परा को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं,जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता हैउन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को सजोए रखना जरूरी हैउन्होंने माता भद्रकाली मंदिर कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस मेलो का सफलतापूर्वक आयोजन हर साल होता हैइस मौके पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता देश के विकास सामाजिक, धार्मिक कार्यो मे सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें