Tribune Times

Tribune Times

उर्वरक सब्सिडी से किसानों को मिलेगी उचित कीमतों पर खाद-राकेश कुमार नीटू

SHARE:

 

मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि देश के अन्नदाता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है-भाजपा

 

 

सुल्तानपुर लोधी()मोदी सरकार का नए साल से पहले किसानों को खाद सब्सिडी का ऐलान करने पर धन्यवाद व्यक्त भाजपा हल्का इंचार्ज सुल्तानपुर लोधी राकेश कुमार नीटू ने कहा कि किसानों के बारे में जितना मोदी सरकार सोचती है, उतना कोई और नहीं सोचता।उन्होंने कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके)उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस)की दरों को मंजूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद केंद्र सरकार किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।उन्होंने ने कहा कि रबी सत्र 2026-27 के लिए उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी गई है।इससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा और उन्हें उर्वरक उचित एवं किफायती कीमतों पर मिलते रहेंगे।रबी सत्र के लिए इस सब्सिडी पर अनुमानित बजटीय जरूरत करीब 62,370.02 करोड़ रुपये होगी।यह पिछले रबी सत्र की बजटीय जरूरत से करीब 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है।उन्होंने कहा कि फिर से मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान करते हुए 62,370 करोड़ की खाद सबसिडी का ऐलान बहुत बड़ा कदम है।जिससे किसानों को महंगी डीएपी खाद की बोरी भी 1350 रुपए की मिलेगी और अब किसान बिना किसी परेशानी के अपनी खेती कर सकेंगे।इस फैसले से किसानों ने में खुशी का कोई टिकाना नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साबित कर दिया है कि किसानों के लिए उनके दिल में खास जगह है और किसानों के हक में फैसले लेने में वह कभी देरी नहीं करते।पश्चिमी एशिया में आए संकट के बारे में सबको पता है,लेकिन इसके बावजूद मोदी सरकार ने बिना कोई परवाह किए किसानों के लिए 62,370 करोड़ की सबसिडी का ऐलान कर दिया है।क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं कि अगर देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश आगे बढ़ेगा और इसी लिए किसानों की बेहतरी के लिए फैसले लेने में मोदी सरकार कभी देर नहीं लगाती।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि एक बार फिर से देश के अन्नदाता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें