कपूरथला()विधान सभा हल्का कपूरथला से आजाद उमीदवार मलविंदर सिंह चाहल(मंमु चाहल) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हलके में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।वह लगातार हलके के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में लोगों के साथ संपर्क बना रहे हैं। उनकी गतिविधियों के दौरान समर्थकों और लोगो की ओर से सहयोग दिया जा रहा है।मलविंदर सिंह चाहल की ओर से लोगो से लगातार बैठकें की जा रही हैं।इन बैठकों में जहां पार्टी की हलके के विकास और भविष्य की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।वहीं क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनके सुझावों को भी सुना जा रहा है।हलके में उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर लोगो में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।मंमु चाहल का मुख्य ध्यान हलके के लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाने और उनकी समस्याओ को समझने की ओर है।आने वाले समय में हलके के भीतर अपनी गतिविधियों को और बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने के प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान मंमु चाहल ने कपूरथला हल्के के केसरपुर गाँव में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं,चिंताओं और अपेक्षाओं को सुना और आगामी चुनावों के संबंध में चर्चा की।इस अवसर पर मंमु चाहल ने कहा मेरी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि मैं लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता दूँ और कपूरथला के हर गाँव के विकास और प्रगति के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूँ।उन्होंने कहा की यह चुनाव में अपने लिए नहीं आप सबके लिए लड़ रहा हूं जिससे मैं हल्के के लोगो की सेवा कर सकू, मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य हलके के लोगो की सेवा करना है।









