Tribune Times

Tribune Times

अमृतसर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

SHARE:

 

 

अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि वल्ला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर में एटीएम और बैंकों की रेकी कर रहे थे। वे आने वाले दिनों में लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पंजाब के आसपास के जिलों में भी एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनते थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चेहरे ढककर वारदात करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग–अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। संबंधित जिलों की पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी, ताकि आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें