राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर त्वरित व कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए-नरेश पंडित

 

विहिप,बजरंग दल ने लव जिहाद,अवैध कब्जों पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

 

कपूरथला()विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी  आह्वान के तहत विरासती शहर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग   दल की इकाई ने शुक्रवार को कपूरथला स्थित जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।इस ज्ञापन में देश में बढ़ रही विकृत जिहादी मानसिकता,अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।कहा गया कि बजरंग दल के माध्यम से पूरा हिंदू समुदाय आपसे स्कूलों,पार्कों और शहर के विभिन्न हिस्सों में लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाने का अनुरोध करता है।विहिप,बजरंग दल के अनेको कार्यकर्ता विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़,जिला सह मंत्री अशोक कुमार व बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे और सहायक  कमिश्नर किरपाल वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व प्रदेश अध्क्ष्य नरेश पंडित व प्रदेश ब्लोउपासना प्रमुख मुनीश बजरंगी विशेष तोर पर उपस्थित थे।शुक्रवार को भेजे गए ज्ञापन में विहिप,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सामाजिक-धार्मिक परिस्थितियों को खतरा बताया।उन्होंने लव जिहाद की मानसिकता पर चिंता व्यक्त की,जिसमें नासिक में टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्था के आसपास उजागर हुए प्रकरण का हवाला दिया गया।ज्ञापन में कहा गया कि यह जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में मोहम्मद अयाज नामक व्यक्ति द्वारा 180 नाबालिग हिंदू बच्चियों का कथित तौर पर शोषण कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला भी सामने आया है,जिसका उल्लेख ज्ञापन में किया गया।ज्ञापन में देश के विभिन्न नगरों में सार्वजनिक भूमि,रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जों पर भी प्रकाश डाला गया,जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधी चुनौती बताया गया।इसके अतिरिक्त, समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों व जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक शोषण कर पलायन के लिए विवश किए जाने का भी जिक्र किया गया।

बजरंग दल के पूर्व प्रदेश अध्क्ष्य नरेश पंडित ने बताया कि ऐसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर त्वरित व कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।उन्होंने सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग की।नरेश पंडित ने कहा कि देश में बढ़ती इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों की अतिवादी घटनाओं का बजरंगदल विरोध करता है।मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं के घरों को जला रहे है,उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।नरेश पंडित  ने दावा किया कि लव जिहाद (प्रेम के नाम पर इस्लाम में धर्मांतरण)हिंदू धर्म की अखंडता को नुकसान पहुंचाने का एक जानबूझकर और सुनियोजित प्रयास है।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़,जिला सह मंत्री अशोक कुमार व बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि देशभर में रामनवमी, महावीर जयंती आदि की शोभायात्राओं के ऊपर हिंसक हमले;शाहीन बाग,शिव विहार,जहांगीरपुरी आदि में हिंसा का तांडव;लव जिहाद व हिंदुओं पर प्राण घातक हमलों का राष्ट्रव्यापी स्वरूप इनके षड्यंत्रों का ही परिणाम है।उन्होंने कहा कि इन सब आतंकी घटनाओं का केंद्रीय तंत्र से संचालित होना संपूर्ण देश की सरकारों के लिए एक चुनौती है।इसमें शामिल लोगों और उनके सहायकों पर ऐसी सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे कोई भी इनकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने का सोच भी ना सके।विहिप नेताओ ने कहा कि पूरे देश में किसी भी सेकुलर नेता द्वारा इस आतंकी माड्यूल की निंदा में,एक भी शब्द ना कहना,ज्यादा चिंता का विषय है।याकूब मेमन की फांसी को रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले,बटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के लिए आंसू बहाने वाले और बुरहान वानी जैसे आतंकियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने वालों के मुंह में,ऐसे मौकों पर,दही क्यों जम जाती है?ऐसे में अगर देश की जनता यह विश्वास करने लग जाती है कि जेहादी आतंकवाद छद्म सेकुलर नेताओं के सहयोग से ही पनप रहा है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।सोनिया,राहुल समेत इन सब सैकुलर गैंग के नेताओं को यह जवाब देना होगा कि उनके लिए राष्ट्र-हित पहले हैं या उनके क्षुद्र निहित स्वार्थ।इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भोला,प्रांत बलोपासना प्रमुख मनीष कुमार,जिला संयोजक आनंद यादव,जिला सह संयोजक गुलशन मेहरा, ईशांत मेहरा,जिला अखाड़ा प्रमुख हनी कुमार एवं श्री रवि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें