नारी शक्ति को नई पहचान,भाजपा नेता उमेश शारदा ने मोदी सरकार की सराहना की
कपूरथला
देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है।इसकी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने सराहना करते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं को संसद में अधिक भागीदारी देने के लिए एक संवैधानिक ढांचा तैयार करता है और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है और वे अक्सर कहते हैं कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है।इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों को मौजूदा 543 से बढ़ाकर लगभग 816 करने की योजना है,जिनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।यह लगभग 33 प्रतिशत आरक्षण होगा।यह कानून संसद से पारित होने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 मार्च 2029 से लागू किया जाना प्रस्तावित है और 2029 के लोकसभा चुनाव में पहली बार इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।इस बिल का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि आरक्षण को रोटेशन प्रणाली के आधार पर लागू किया जाएगा,ताकि विभिन्न क्षेत्रिय महिलाओं को समय-समय पर अवसर मिल सके।वर्तमान समय में लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी लगभग 14-15 प्रतिशत के आसपास है और इस बिल के लागू होने से यह भागीदारी बढ़ने की संभावना है।उमेश शारदा ने अपने बयान में कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।जब महिलाओं को निर्णय लेने वाले मंचों पर उचित भागीदारी मिलेगी,तो देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगी।उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल की सफलता इसके समय पर क्रियान्वयन और प्रभावी कार्यप्रणाली पर निर्भर करेगी,ताकि महिलाओं को वास्तविक अर्थों में सशक्तिकरण मिल सके।












