पांच ग्रेनेड व एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी के मामले में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया

 

पांच ग्रेनेड व एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी के मामले में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जालंधर के मानकराय गांव में दबिश देकर मनवीर सिंह नाम के व्यक्ति को काबू कर लिया है। आरोपी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा है। आरोपी गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। इससे पहले पुलिस गुरदासपुर जिले के घुमान थाने के अधीन पड़ते गांव दोला नंगल निवासी आकाश मसीह और उसके साथी जबलोन को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों के कब्जे से पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी बरामद की गई थी। पता चला है कि मनवीर सिंह भी उक्त दोनों आरोपियों की तरह पुर्तगाल में बैठे गुरदासपुर के मन्नु अगवान के इशारे पर पंजाब में आतंकी हमले करने की तैयारी में था। अगवान के खिलाफ गुरदासपुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस से बचते हुए किसी तरह विदेश फरार हो गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हत्थे चढ़कर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली हैं कि अब मन्नु अगवान आईएसआई के इशारे पर पंजाब में स्लीपर सेल तैयार करने की तैयारी में है ताकि पुलिस इमारतों के अलावा, धार्मिक नेता और राजनीतिक हस्तियों को किसी तरह निशाना बनाकर माहौल खराब किया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें