लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश: सोनिया, सोमा समेत चार शातिर महिलाएं गिरफ्तार

 

 

 

मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने लूट व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की चार शातिर  महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी प्रभारी बरुण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोगिंदर चौक एरिया में रेड की गई। इस दौरान मोगा बस स्टैंड के नजदीक से चार महिलाओं को काबू किया गया, जो एक गिरोह के रूप में काम करते हुए लोगों को गुमराह कर लूट और धोखाधड़ी जैसी वारदातों को अंजाम देती थीं। आरोपियों की पहचान प्रवीण निवासी फिरोजपुर, सोनिया निवासी फिरोजपुर, सोमा निवासी फिरोजपुर और प्रबीन निवासी फिरोजपुर रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये शातिर महिलाएं पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। ये सभी महिलाएं आम लोगों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करती थी और मौका मिलने पर पैसे व सोने के जेवर लूटकर फरार हो जाती थी। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर आरोपियों को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगे की कारवाई किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें