Tribune Times

Tribune Times

‘पंडित कुलचे-छोले वाले’ के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या

SHARE:

 

लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर ‘पंडित कुलचे-छोले वाले’ के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई।परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली।राहुल के ही कुछ दोस्तों ने उसके साले को फोन कर सूचना दी कि राहुल को गोली लगी है और उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि राहुल ने रात 11:55 बजे ही दम तोड़ दिया था। इस दुखद हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राहुल की महज तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन हैं।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर थी। परिजनों का कहना है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद रंजिश या गुस्से में उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई।घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्टी में असल में क्या हुआ था और किन लोगों के साथ राहुल का विवाद हुआ था, इसके हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें