जागरूक ग्राहक – सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आध्यात्मिक चेतना का अलौकिक सुमेल– रविंदर पाल सिंह

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला  8 अप्रैल ,

 

 

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय साधारण सभा का आयोजन दिनांक 3, 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को शांतिकुंज, हरिद्वार (उत्तराखंड) में संपन्न हुआ। इस आयोजन में देश के 36 प्रांतों से 276 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री परिवार, शांतिकुंज के प्रमुख व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राहक पंचायत आर्थिक क्षेत्र में कार्यरत है, जबकि गायत्री परिवार आध्यात्मिक स्तर पर कार्य करता है। ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

साधारण सभा में संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित तीन प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया:

  1. बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा शीघ्र कानून बनाया जाए।
  2. शोषणमुक्त, गुणवत्तायुक्त, सस्ती एवं सुलभ शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. ऊर्जा संकट के समय ग्राहक सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

पंजाब प्रांत के अध्यक्ष रविंदर पाल सिंह ने बताया कि शांतिकुंज की आध्यात्मिक चेतना शिखर को स्पर्श करती हुई एक अविस्मरणीय अनुभूति प्रदान कर रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समय ठहर गया हो।

यह आयोजन जागरूक ग्राहक एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में श्री सुरेश कुमार (सचिव), कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता श्री अनिल भगत ने भी भाग लिया। 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें