जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के चेवाकलां इलाके में नाका चेकिंग के दौरान गुलाम हसन वानी को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 2.30 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद हुआ।वहीं बारामुला के ओल्ड टाउन इलाके में पुलिस गश्त के दौरान फारूक अहमद भट और निसार अहमद वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।इसके अलावा सोपोर के चिजहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान मुश्ताक अहमद पर्रार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












