डॉ. हरीश कुमार ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विज्ञान विभाग में बतौर प्रमुख कार्यभार संभाला

 

 

पटियाला, 7 अप्रैल 2026 —

 

डॉ. हरीश कुमार ने आज यहां पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के खेल विज्ञान विभाग में बतौर विभागाध्यक्ष अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। जानकारी के अनुसार डॉ. हरीश कुमार ने वर्ष 2001 में स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स विषय में पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।

डॉ. हरीश कुमार द्वारा खेल विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित तीन पुस्तकें भी लिखी जा चुकी हैं। उनके निर्देशन में अब तक 13 पीएच.डी. और तीन एम.फिल. शोधार्थी अपनी डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, जबकि वर्तमान में चार शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में पीएच.डी. कर रहे हैं।

विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के अवसर पर विभाग के अन्य प्रोफेसरगण, डीन फैकल्टी ऑफ मेडिसिन प्रोफेसर परमवीर सिंह, डॉ. अशोक कुमार, प्रोफेसर अजीता, डॉ. अनुराधा लहिरी, डॉ. अमरजोत कौर, नॉन-टीचिंग स्टाफ, परिवार के सदस्य, शोधार्थी तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें