कपूरथला()भारतीय जनता पार्टी के बेहद जुझारू,मेहनती और काबिल नेता प्रदीप ठाकुर को उनकी सेवाओं और बेमिसाल काबिलियत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल 1 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।प्रदीप ठाकुर के मंडल अध्यक्ष घोषित होते ही उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता खुश हो उठे।प्रदीप ठाकर ने भाजपा पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लो,भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी सहित पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह दोगुनी ताकत से भाजपा को मजबूत बनाने और समस्त समुदायों को जोड़ने का काम करेंगे।प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह सम्मान उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भावना का परिणाम है।उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रति सत्य निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।प्रदीप ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस अवसर के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।प्रदीप ठाकुर ने अपनी बुलंद सोच,बेदाग शख्सियत और उच्च स्तरीय राजनीतिक क्षमता के साथ पूरे क्षेत्र और पार्टी में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।उनकी इस शानदार नियुक्ति से पूरे जिले के भाजपा खेमे और यूथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रदीप ठाकुर की काबिलियत की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदीप ठाकुर हमेशा जमीनी स्तर पर जनता के दुख-दर्द में शामिल होते रहे हैं।उनकी शानदार अगुवाई और संगठनात्मक पकड़ ने पार्टी के आधार को जिला कपूरथला में बेहद मजबूत किया है।इस अवसर पर परषोतम पासी, पूर्व जिलाध्क्षय रणजीत सिंह,भाजपा के सीनियर नेता उमेश शारदा,यश महाजन,मनु धीर,निर्मल सिंह नाहर,महिंदर सिंह ब्लेर,यादविंदर पासी,पार्षद राजेश शर्मा,सरवन सिंह,विशाल सोंधी,सरबजीत सिंह दिओल,अश्वनी भोला,जगदीश शर्मा, संजीव खन्ना,अशोक माहला,धर्मवीर कंडा,विक्की गुजराल, राजेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अरोड़ा,पुष्प पासी,पियूष मनचंदा, संतोष ठेकेदार,सुनील शर्मा, सुनील अरोड़ा,नरेश सेठी,अनीश अग्रवाल,सुखविंदर सिंह जिम्मी,धर्मवीर बॉबी,कुशलदीप सिंह,नथू राम महाजन,कमल प्रभाकर,सन्नी बैंस,सन्नी स्कॉट, हैप्पी पंडित,सोनू औजला,राजेश सूरी,चेतन मल्लन,गोल्डी नाहर,गुलशन शर्मा, राम पाल मड़िया,चेतन मल्हन,सुखविंदर सिंह जिम्मी संदीप वालिया,बलविंदर सिंह ठिकरीवाला, हरमन दीप सिंह आदि ने प्रदीप ठाकुर को भाजपा मंडल 1 का अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।




