Tribune Times

Tribune Times

जीएसटी रिफंड के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का फैसला भी व्यापार और उद्योग जगत के हित में है-उमेश शारदा

SHARE:

 

कहा-जीएसटी से संबंधित नियमों में सरलीकरण और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत देने के उद्देश्य से लिए गए फैसले सराहनीय हैं

 

कपूरथला()जीएसटी काऊंसिल की हाल ही में हुई बैठक में जीएसटी से संबंधित लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शारदा  ने केन्द्र सरकार और जीएसटी काऊंसिल का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापार और उद्योग जगत की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।इन सुधारों से व्यापारियों और उद्योगपतियों को आने वाले समय में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।उमेश शारदा ने कहा कि जीएसटी से संबंधित नियमों में सरलीकरण और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत देने के उद्देश्य से लिए गए फैसले सराहनीय हैं।विशेष रूप से गिरफ्तारी से संबंधित प्रावधानों में प्रस्तावित बदलाव को उन्होंने महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रावधानों को लेकर व्यापारियों, खासकर नई पीढ़ी के कारोबारियों में भय का माहौल बना रहता था।इससे व्यापार करने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।ऐसे में नियमों को सरल और पारदर्शी बनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफंड के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का फैसला भी व्यापार और उद्योग जगत के हित में है।इससे कारोबारियों को आर्थिक योजनाएं बनाने और अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने में सहायता मिलेगी।बैठक में लिए गए अन्य फैसले भी व्यापारियों की समस्याओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी व्यापार और उद्योग जगत को आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इन प्रयासों से जीएसटी व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापारियों के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें