Tribune Times

Tribune Times

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओ ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

SHARE:

 

कपूरथला()नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालेमानसा के प्रमुख समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े की गई हत्या को लेकर समूचे पंजाब में भारी रोष की लहर पाई जा रही है।इसी रोष स्वरूप विरोध में पंजाब बंद की काल का समर्थन करते हुए भाजपा नेताओ ने भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी के नेतृत्व में चोरबत्ती चौंक में जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने कहा कि पंजाब के लोगों को बदलाव के नाम पर झूठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के राज में गैंगस्टरवाद और नशे का कारोबार घर घर तक फैल चुका है।उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कथित संरक्षण देकर मौत के घाट उतारा जा रहा है।चेतन सूरी ने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के नाम पर महज ड्रामेबाजी कर रही है,जबकि जमीनी स्तर पर नशे के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा जैसे योद्धाओं की हत्या हो रही है।उन्होंने कहा कि राज्य में रोजाना कत्ल हो रहे हैं और नशे के कारण युवा जान गंवा रहे हैं,लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली के नेतृत्व की सेवा में व्यस्त हैं।उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि परविंदर सिंह झोटा ने पहले भी एक मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से कथित तौर पर नशा बेचे जाने का विरोध किया था,लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।चेतन सूरी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमले होना गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने नशे,ओवरडोज और आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनका असर प्रदेश की युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।चेतन सूरी ने बताया कि भाजपा नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने सरकार से अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।इस अवसर पर भाजपा के सीनियर नेता उमेश शारदा पूर्व जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुंडाराज और माफिया राज जैसी स्थिति बन रही है तथा आम आदमी पार्टी सरकार गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर लगाम लगाने में विफल रही है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के अभियान को युवाओं को नशे से बचाने की लड़ाई बताते हुए मामले में न्याय की मांग की।उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को लेकर भी आरोप लगाए और नशे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी के मुद्दे पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी का विरोध जारी रहेगा।इस अवसर पर भाजपा के सीनियर नेता यश महाजन,निर्मल सिंह नाहर,महिंदर सिंह ब्लेर,प्रदीप ठाकुर, यादविंदर पासी,पार्षद राजेश शर्मा,सरवन सिंह,विशाल सोंधी,सरबजीत सिंह दिओल,अश्वनी भोला,जगदीश शर्मा, अशोक माहला,धर्मवीर कंडा,विक्की गुजराल,राजेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अरोड़ा,पुष्प पासी,संतोष ठेकेदार,सुनील शर्मा, सुनील अरोड़ा,नरेश सेठी, अनीश अग्रवाल,सुखविंदर सिंह जिम्मी,धर्मवीर बॉबी, कुशलदीप सिंह,नथू राम महाजन,कमल प्रभाकर,सन्नी बैंस, राजेश बाघा,सन्नी स्कॉट,हैप्पी पंडित,सोनू औजला,राजेश सूरी,चेतन मल्लन,गोल्डी नाहर,गुलशन शर्मा, राम पाल मड़िया,बलविंदर सिंह ठिकरीवाला,हरमन दीप सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें