Tribune Times

Tribune Times

तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

SHARE:

 

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की। आरोपी सितंबर 2026 में तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं में अजमीत सिंह की हत्या के मामले में वांछित था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब और हरियाणा पुलिस की टीमों ने समन्वित अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की जांच के दौरान इससे पहले एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर एक अन्य आरोपी साजनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए अभियान से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजमीत सिंह की हत्या कथित तौर पर विदेश में छिपे भगोड़े गैंगस्टरों प्रभ दस्सुवाल और डोनी बाल के इशारे पर की गई थी। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे गैंगों के बीच आपसी रंजिश हो सकती है।
हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद हो सकेगी। पुलिस इस मामले में आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
पंजाब पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया गया है। अब जांच एजेंसियां आरोपियों के आपसी संपर्कों, वारदात की साजिश और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हैं। इसके लिए मामले की आगे और पीछे की कड़ियों (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज) की जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करना, अपराधियों को कानून के दायरे में लाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें