कपूरथला
पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या के बाद हंगामा मच गया है।भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने कहा पंजाब सरकार नशा तस्करों के साथ मिली हुई है।तभी तो अगर कोई नशे के खिलाफ आवाज उठाता है,तो पुलिस उसकी पिटाई करके बुरा हाल कर देती है।परविंदर सिंह झोटा जो नशे के खिलाफ काम कर रहा था,उसे भी नशा तस्करों ने गोलियां मार दीं।चेतन सूरी ने कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पिछले चार-पांच सालों से लोगों के लिए लड़ रहा थाऔर उसी लड़ाई को जारी रखते हुए उसने अपनी जान गंवा दी। वह अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है।चेतन सूरी ने कहा यह बेहद दुखद और चौंकाने वाला है कि नशा पूरे पंजाब में बह रहा है,हर घर तक पहुंच रहा है और माताओं को आंसू बहाने पर मजबूर कर रहा है।सरकार ने चार महीने में नशा खत्म करने और बड़ी मछलियों को पकड़ने का वादा किया था,यह दावा करते हुए कि उसे पता है कि नशा कहां बनता और बिकता है।लेकिन पांच साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा परविंदर ने नशे के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी और आज उसे दिनदहाड़े गोली मार दी गई,हत्या लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग में कैद हुई है।मैं सबको याद दिलाना चाहता हूं कि मानसा वही जिला है,जहां सिद्धू मूसेवाला की भी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।परविंदर की मौत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं,क्योंकि उसने मुख्यमंत्री के सामने बार-बार नशे का मुद्दा उठाया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने कभी उसे बुलाकर उसकी चिंताओं के बारे में नहीं पूछा और न ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की।चेतन सूरी ने यह भी कहा है कि जो लोग नशा के खिलाफ सामाजिक रूप से आगे आकर आवाज उठा रहे हैं,उन्हें सरकार सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है,जिससे उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।चेतन सूरी का दावा है कि आप सरकार अपने चुनावी वादों के बावजूद राज्य को नशा मुक्त करने में विफल रही है और धरातल पर हालात बदतर हो गए हैं।







