Tribune Times

Tribune Times

एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को मिलेगी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, सीएम भगवंत मान ने 1 करोड़ का किया ऐलान

SHARE:

 

तरनतारन । पंजाब के तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से भी परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। इस तरह परिवार को कुल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इकबाल सिंह की मौत से उनके परिवार के साथ–साथ पंजाब पुलिस को भी बड़ी क्षति हुई है। सरकार और पुलिस विभाग दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बहादुर पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ पंजाब पुलिस मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री की ओर से एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।
डीजीपी ने दिवंगत अधिकारी के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई इकबाल सिंह के हत्यारों का पता लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव को निर्देश दिए हैं। उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपनी बाइक छोड़कर एक कार में फरार हो गए थे। जांच के दौरान कार की नंबर प्लेट का पता लगा लिया गया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक को कब्जे में लेकर उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
बता दें कि अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। पुलिस की ओर से उन्हें सलामी भी दी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें