Tribune Times

Tribune Times

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

SHARE:

 

नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के अचानक आए तेज सैलाब ने भारी तबाही मचाई। बूढ़ी गंडकी नदी में मलबे के साथ तेज बहाव आने से 35 से ज्यादा घर और कई पुल बह गए। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।चुमनुव्री ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 के अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग के मुताबिक, बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर बढ़ने से सालेरी, पैयुका और जगत के नदी किनारे बसे इलाकों में दर्जनों घर बह गए। बाढ़ में वार्ड को जोड़ने वाला एक झूला पुल भी बह गया। इसके अलावा न्याकचेत और फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल भी पानी में बह गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे से ही नदी और आसपास की जलधाराओं से तेज गरजने जैसी आवाजें आने लगी थीं। पानी का बहाव बार-बार रुक रहा था और फिर अचानक तेज हो जा रहा था। इस वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कई लोग अपना सामान तक नहीं निकाल पाए और जान बचाने के लिए घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए।गोरखा जिले के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सिउरिबास के ऊपर भूस्खलन हुआ था। वहीं, स्थानीय लोगों को आशंका है कि चुमनुव्री-6 में लोकपा और चुमलिंग के बीच बूढ़ी गंडकी की सहायक नदी स्यर का रास्ता मलबे से बंद हो गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से अचानक बाढ़ आई। हालांकि, बाढ़ आने की सही वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है।नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने, लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरी सामान बांटने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटे हैं।प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाली सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें