Tribune Times

Tribune Times

आतंकी साजिश नाकाम,पाकिस्तान की ISI से संबंधित दो लोगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चार ग्रेनेड बरामद

SHARE:

 

तरनतारन।  पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब की गई है। सीआइए स्टाफ की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। थाना खालड़ा में केस दर्ज करके इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि यह ग्रेनेड पंजाब को दहलाने लिए उपयोग किए जाने थे।सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने आधी रात को दो बजे खुफिया सूचना के आधार पर खेमकरण क्षेत्र से चार ग्रेनेड बरामद किए। जो पाक से ड्रोन के माध्यम से मंगवाए गए थे।पकड़े गए लोगों की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र लाभ सिंह, प्रिंसपाल सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी गांव धुन के तौर पर हुई है। प्रथम जांच में सामने आया है कि त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा विदेश बैठे गैंग्सटरों को टारगेट दिए गए हैं।पकड़े गए लोगों का संबंध किस आतंकी संगठन से है, यह पता लगाया जाना अभी बाकी है। इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह को मिली सूचना के आधार पर थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह को साथ लेकर पहले कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया। बाद में चार ग्रेनेड बरामद करके प्रिंसपाल सिंह को काबू किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें