Tribune Times

Tribune Times

पंजाब हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

SHARE:

 

गुरदासपुर । पंजाब पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुरदासपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक ग्लॉक पिस्तौल और छह .30 कैलिबर की पिस्तौल शामिल हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। शुरुआती जांच में इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े होने का खुलासा हुआ है।
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के दुबई और अमेरिका में बैठे हैंडलर्स से सीधे संपर्क थे। दुबई में मौजूद एक व्यक्ति से इनका ‘बैकवर्ड लिंकेज’ था, जो हथियारों की सप्लाई का सोर्स था, जबकि अमेरिका में मौजूद एक व्यक्ति से ‘फॉरवर्ड लिंकेज’ था, जो आगे की डिलीवरी और नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। इन्हीं विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर आरोपी पंजाब में अवैध हथियार इकट्ठा कर रहे थे।
इस मामले में कलानौर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पुष्टि की जा सके और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को अवैध हथियारों और गैंगस्टर कल्चर से मुक्त कराना है।
इससे पहले, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी इसी तरह की एक बड़ी कामयाबी हासिल की थी। अमृतसर पुलिस ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई के तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 13 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस और 3.267 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उस मामले में भी विदेशी हैंडलर्स के शामिल होने की बात सामने आई थी।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें