Tribune Times

Tribune Times

तरनतारन में अकाली नेता की हत्या

SHARE:

 

तरनतारन के थाना झब्बाल क्षेत्र के अंतर्गत अड्डा गग्गो बुहा में बीती रात अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव की मौजूदा सरपंच बीबी कुलविंदर कौर के पति थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवप्रीत सिंह नवी की अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते बीती रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया।आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू कंडा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नवप्रीत सिंह नवी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना झबाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से झब्बाल क्षेत्र में गोलीबारी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें