Tribune Times

Tribune Times

अमृतसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

SHARE:

 

अमृतसर में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार रात करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कोट खालसा निवासी साहिल गिल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार साहिल घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली साहिल के सीने के पास लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो साहिल गंभीर हालत में पड़ा था। उसे तत्काल अमनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिल जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। साहिल के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से रंजिश या विवाद नहीं था। उन्हें भी किसी झगड़े की जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें