Tribune Times

Tribune Times

पठानकोट में बीजेपी ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू की

SHARE:

 

पठानकोट में बीजेपी ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू की है। यात्रा शुरू करने से पहले माधोपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थल के पास एक कार्यक्रम रखा गया। इस यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्य पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, बीजेपी नेता सुनील जाखड़, दिनेश कुमार बागा, राघव चड्ढा, अश्विनी शर्मा, मनोरंजन कालिया सहित कई बीजेपी नेता शामिल हुए। इस दाैरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मैं पंजाब में एक ही संकल्प लेकर आया हूं। इस नशा मुक्त रैली को घरघर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत की शुरुआत करते हुए कहा था कि इस अभियान की शुरुआत पंजाब से होनी चाहिए क्योंकि पंजाब का नौजवान और भविष्य खतरे में हैं। पंजाब पर इस समय जो सबसे बड़ा हमला है वो नशे का है। सत्ता में बैठे हुए राजनेताओं ने पंजाब को बदलने की कोशिश की है। बीजेपी पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पठानकोट में उन 50 परिवारों से मिले हैं जिनके बच्चे नशे की दलदल में धंस चुके और जिनके बच्चे नशे की भेंट चढ़ चुके हैं। पीड़ित परिवारों का नितिन नबीन से यही कहना था कि पंजाब को किस तरह का ग्रहण लग चुका है। नशे ने परिवार ही उजाड़ रख दिए हैं। पीड़ितों का यह भी कहना था कि उन्हें आटा दाल स्कीम, फ्री बिजली नहीं चाहिए। बस पंजाब नशा मुक्त हो जाए। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार के कार्यकाल में नशा घरघर डिलीवर हो रहा है। पिज्जा की डिलीवरी में देरी हो सकती, लेकिन नशा चिट्टे की डिलीवरी में देरी नहीं हो रही। टाफियों की तरह चिट्टा बिक रहा। नशा तो बंद नहीं कर सके लेकिन, आप पार्टी लोगों की आवाज बंद कर देती है। जगराओं में एक मां के 6 बच्चे नशे की भेंट चढ़ गए। पंजाब में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें