Tribune Times

Tribune Times

आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल भारतीय जनता पार्टी में

SHARE:

 

जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी भूचाल गया। आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल नेआपको अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम लिया। कुछ ही दिन पहले पार्टी द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने के बाद उठाए गए इस कदम से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। इसे जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के लिए एक तगड़ा संगठनात्मक झटका माना जा रहा है।दिनेश ढल्ल लंबे समय से जालंधर नॉर्थ क्षेत्र में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे हैं। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था, जहां उन्होंने कड़े मुकाबले में 32 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। इसके बाद भी वह 2026 तक लगातार हलका इंचार्ज के तौर पर पार्टी की गतिविधियों की कमान संभाले हुए थे। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने हाल ही में अचानक बड़ा फेरबदल करते हुए ढल्ल की जगह जालंधर के मेयर वनीत धीर को नॉर्थ का नया हलका इंचार्ज नियुक्त कर दिया था। इस फैसले से उपजी नाराजगी के बीच ढल्ल ने भगवा चोला ओढ़ने का फैसला कर लिया।जालंधर नॉर्थ सीट हमेशा से ही बेहद संवेदनशील और कड़े चुनावी मुकाबले वाली मानी जाती रही है। ऐसे में जमीनी पकड़ रखने वाले और 32 हजार से ज्यादा वोट बैंक पर असर रखने वाले पुराने नेता का भाजपा में जाना सीधे तौर पर चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ढल्ल के आने से भाजपा को नॉर्थ हलके में अपना काडर और जनाधार मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी, जबकि हलका इंचार्ज बदलने के बाद फूटी बगावत आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर सकती है।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें