Tribune Times

Tribune Times

कपूरथला में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

SHARE:

 

 

कपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए। अगले दिन मौत होने के बाद दोस्तों ने शव को खेत में दफना दिया और घटना को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस जांच के दौरान करीब 14 दिन बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।मृतक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी देसल के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार अमनदीप सिंह 14 अगस्त को गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने इसकी सूचना थाना फत्तूढींगा पुलिस को दी। कई दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने जब अमनदीप की मोबाइल डिटेल की जांच करवाई तो सामने आया कि उसने आखिरी बार अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।थाना फत्तूढींगा पुलिस अमनदीप के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने लाई। थाना फत्तूढींगा के एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर गांव के युवक वरिंदर और पलविंदर उर्फ अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने खेत में शव दबाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धान के खेत से अमनदीप सिंह का शव बरामद कर लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया है। एसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम करवाने और परिवार के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें