Tribune Times

Tribune Times

गुरुद्वारा बाला साहिब परिसर में अत्याधुनिक कैथ लैब का उद्घाटन आज: कालका

SHARE:

 

नई दिल्ली 20 अगस्त, 2026

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि बाल प्रीतम धन–धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी की अपार कृपा एवं आशीर्वाद से मानवता की सेवा के उद्देश्य से गुरु हरिकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुरुद्वारा बाला साहिब परिसर में अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत की जा रही है। इस कैथ लैब का उद्घाटन समारोह 21 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वाले भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

सरदार कालका ने कहा कि श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी ने मानवता को निस्वार्थ सेवा, दया और जरूरतमंदों की सहायता का महान संदेश दिया है। इसी सेवा–भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि इस कैथ लैब के माध्यम से हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक एवं सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं बहुत कम खर्च पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और जरूरतमंद मरीजों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

सरदार कालका ने कहा कि हृदय रोगों का उपचार अक्सर आम परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाता है। ऐसे समय में गुरुद्वारा बाला साहिब परिसर में कैथ लैब की स्थापना न केवल मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी, बल्कि उनके लिए उपचार को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्य उद्देश्य गुरुद्वारा साहिबान की सेवा–संभाल के साथ–साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता की निस्वार्थ सेवा को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कैथ लैब की यह सुविधा इसी सेवा–परंपरा की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

सरदार कालका ने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी भविष्य में भी संगतों और समाज के जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरु हरिकृष्ण साहिब जी की कृपा से यह कैथ लैब हजारों जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत और आशा का केंद्र बनेगी।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें