Tribune Times

Tribune Times

भाजपा नेताओ ने कांग्रेस एकता भवन कपूरथला के बाहर किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का किया गायन

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

 

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुरे देश में कांग्रेस मुख्यालयों पर तीखा प्रदर्शन और हमला बोला है।इस तहत विरासती शहर में भी भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी के दिशानिर्देश के तहत युवा मोर्चा के जिलाध्क्षय सन्नी बैंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओ ने कांग्रेस मुख्यालय एकता भवन के बाहर तीखा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन गाया।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा की तरह तुष्टीकरण के चलते राष्ट्रगीत का अपमान किया और इसे पूरा नहीं गाया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने कहा कि नेहरू के समय से ही कांग्रेस वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण से बचती रही है और इसे सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक सीमित रखती है।उन्होंने इसे राष्ट्रगीत और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करार देते हुए तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की।चेतन सूरी ने आरोप लगाया कि देशभक्ति से जुड़ी किसी भी चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति है और सवाल किया कि भारत की संप्रभुता और अखंडता में विश्वास रखने वाला कोई व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम गाने से क्या नाराज होगा।उन्होंने मांग की कि यदि कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति है तो वह राष्ट्रगीत के अपमान के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।इस अवसर पर भाजपा लोकल बॉडी सेल के कन्वीनर परषोतम पासी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम का कांग्रेस का विरोध,देशभक्ति से जुड़ी हर चीज़ का विरोध करने की उसकी नीति का हिस्सा है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनने के लायक हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केरल में कांग्रेस सरकार ने एक सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम नहीं गाया,जिससे पता चलता है कि पार्टी के मुख्यालय में हुआ व्यवहार कोई अकेली घटना नहीं थी।उन्होंने मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की।चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उन्हें दिमागी नक्सल होने पर गर्व है।उन्होंने कहा यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण को स्वीकार नहीं किया है।हम कांग्रेस नेतृत्व के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।उनसे माफी तथा स्पष्टीकरण की मांग करते हैं।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकाणी के सदस्य मनु धीर भाजपा के पूर्व जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस माफी नहीं मांगती है,तो इससे संविधान,राष्ट्र और देशभक्ति के प्रति उसकी वास्तविक सोच सामने आएगी। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान भी सवालों के घेरे में है।उक्त नेताओ ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए  कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी वंदे मातरम सुनते समय नाराज दिख रहे थे।सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की ओर देखा और दोनों ने गीत को रुकवाने की कोशिश की।इससे साफ है कि कांग्रेस अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं रह गई है,बल्कि दिमागी नक्सल कांग्रेस बन गई है।इस अवसर जगदीश शर्मा,निर्मल सिंह नाहर,धर्मपाल महाजन,एडवोकेट पियूष कपूर चंद थापर,अश्वनी तुली,राजिंदर राजू,अशोक माहला,रोशन लाल सभरवाल,एडवोकेट चंद्र शेखर,मनचंदा, पुलकित सूरी,प्रदीप ठाकुर,राजेश सूरी,सरबजीत दिओल, कमल प्रभाकर, बलविंदर राईआंवल,संजीव खन्ना,राजन ठिगी,मधु सूद,रीतू कुमरा,सुमिता वालिया,आभा आनंद, कुसुम पसरीचा,अलका रानी,विशाल सोंधी,हैप्पी शर्मा,यादविंदर पासी,सुखविंदर जिम्मी,साहिल वालिया ,अनुकश चौहान,गग्गू राजपूत,सुनील अरोड़ा,दीपक कुमार,आनंद यादव,साहिल शेखूपुर,आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें