Tribune Times

Tribune Times

हिमाचल के चंबा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत,11 घायल

SHARE:

 

हिमाचल के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा–बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं।घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही यह निजी बस हादसे का शिकार हुई।  जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी चल रही है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आई।पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है। उन्होंने  बताया कि सात यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 11 यात्री घायल हैं।  हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच करेगी। जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

 

मृतकों की सूची
1
जगदेव पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला देवीकोठी।
2
हरदेई पत्नी जगदेव, गांव बाहला देवीकोठी।
3
देसराज पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला देवीकोठी।
4
चालक–रूप सिंह पुत्र राधाराम, गांव चिल्ली थल्ली।
5
कंडक्टर– तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास तरेला।
6
निलमा पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली  देवीकोठी।
7
जगदेई पत्नी हरिलाल गांव, बाहला देवीकोठी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें