Tribune Times

Tribune Times

भाजपा युवा मोर्चा ने पंजाब में फार्मेसी पेपर लीक होने के मामले पर आप सरकार खिलाफ किया रोष प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का फुका पुतला

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला,

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर पुरे पंजाब सहित विरासती शहर में भी  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली आप सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरासती शहर में पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया।इस प्रदर्शन की अगुवाई यूथ भाजपा के जिलाध्क्षय सन्नी बैंस ने की।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कभी पंजाब तो कभी दिल्ली में बयानबाजी कर रहे हैं,लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले भी कई पेपर लीक के मामले सामने आए हैं,लेकिन सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं,जिससे कई छात्र घायल हुए हैं।चेतन सूरी ने सवाल किया कि आप नेता पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आए कथित धोखाधड़ी रैकेट पर तो कोई विरोध नहीं करते,लेकिन नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं।चेतन सूरी ने आप पर चुनिंदा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके प्रॉक्सी प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए लड़ने का दावा करते हैं।तो वे अब कहां हैं?चेतन सूरी  ने आगे कहा कि पंजाब की फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल का रैकेट चल रहा है।पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते हुए चेतन सूरी ने कहा कि पुलिस ने 7 मुख्य आरोपियों और 28 उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है।जांच कर्ताओं का आरोप है कि पेपर लीक करने के लिए एक छिपे हुए पेन कैमरे का इस्तेमाल किया गया था और ब्लूटूथ ईयरपीस के जरिए जवाब लाइव भेजे गए थे।बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों ने 3.5 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच पैसे दिए थे।उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन कहां हैं? गुस्सा कहां है?या क्या चुनिंदा सक्रियता सिर्फ राजनीतिक विरोधियों द्वारा शासित राज्यों के लिए ही है?उन्होंने कहा कि पंजाब फार्मा ऑफिसर परीक्षा में नकल के मामले के बाद, केजरीवाल पंजाब के शिक्षा मंत्री को कब हटाएंगे?इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,सीनियर भाजपा नेता यश महाजन,पार्षद विक्की गुजराल,भाजपा नेता गोरा गिल,जगदीश शर्मा,संजीव खन्ना,  कपूरचंद थापर,कमल प्रभाकर,लक्की सरपंच,मस्सा सिंह, महिंदर सिंह बलेर,डॉ,अमरनाथ,जंगी,सुनील अरोड़ा,जसपाल सिंह,अशोक माहला,उपिंदर सिंह अनिल कुमार,राजन, साहिल वालिया,अंकुश चौहान दीपक कुमार,गोपी सिंह, रमीक साब,अनमोलप्रीत सिंह,मुकेश कुमार, आकाश, साहिल,नरिंदर सिंह,रोशन,हरमन सिंह,शुभम, नितीश कुमार, गुरबख्श सिंह,रवि कुमारशिवम ठाकुर,योगेश,सचिन, जसकरण सिंह,सुखविंदर सिंह,युवराज सिंह,सन्नी चीमा,हरविंदर सिंह,करन सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें