Tribune Times

Tribune Times

डीसी चौंक से जालंधर बाईपास में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी,नागरिकों में भय का माहौल

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला,विरासती शहर के डीसी चौंक से जालंधर बाईपास क्षेत्रों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें सड़क सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हैं।इस से सड़क हादसे,आपराधिक घटनाएं और करंट लगने जैसी आशंकाएं बढ़ जाती हैं।इस सबंधी भाजपा जिला उपाध्क्षय राजिंदर राजू भाजपा नेता संजीव खन्ना ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें ना चलने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है और नागरिकों का आनाजाना मुश्किल हो गया है।हमारे जिम्मेदार अधिकारी अक्सर यह नारा लगाते है कि हमने बनाया है और हम संवारेंगे।लेकिन सच्चाई इससे अलग है,क्योंकि कई इलाकों में लाइटें खराब हैं और मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।भाजपा नेताओ ने बताया कि इस रोड पर नढेरा होने के कारन कई बच्चो की एक्सीडेंट होने   से मौते भी हो चुकी है।भाजपा नेताओ ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के लिए यह अंधेरा सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है।वहीं,वाहन चालकों को भी रात में आवागमन के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।तत्काल मरम्मत कराना चाहिए।राजिंदर राजू ने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब होने और अंधेरा छाने से सुरक्षा का गंभीर संकट पैदा हो जाता है,जिससे चोरों के हौसले बुलंद होने और आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आसानी से चोरी को अंजाम देते हैं।उन्होंने कहा कि रास्तों पर गड्ढे या रुकावटें दिखने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों का रात के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो जाता है।अंधेरे से निकलते समय महिलाओं को असुरक्षित महसूस होता है।उन्होंने कहा सूनी और अंधेरी सड़कों पर लूटपाट,छीनाझप्टी और महिलाओं या बच्चों के लिए असुरक्षा का माहौल बढ़ जाता है।कई बार तारों में खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण पोल में करंट उतरने का खतरा रहता है,जो बारिश के दिनों में जानलेवा साबित हो सकता है।राजिंदर राजू ने कहा कि शहर निवासिओं को क्षेत्र में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि यहां लोग बिना डरे कार्य कर सकें।उन्होंने कहा अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए और सभी लाइटों को चालू करना चाहिए।इससे बिजली भी बचेगी और क्षेत्र में रात में उजाला भी हो जाएगा।उन्होंने ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद रहने की समस्या नई नहीं है,लेकिन इस बार लंबे समय से समाधान नहीं होने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।उनका कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी बड़ी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।राजिंदर राजू ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए,ताकि क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और नागरिक सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकें।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें