Tribune Times

Tribune Times

PM आवास के पास कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे, कई नेता हिरासत में

SHARE:

 

 

दिल्ली । राजधानी दिल्ली में राजनीतिक पारा उस वक्त चढ़ गया जब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सीधे लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य सांसदों व नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की, भारी पुलिस बल तैनात प्रदर्शनकारी नेता देश में शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों और हालिया विवादों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हुई।
राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कई नेता हिरासत मेंसुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने मौके से हिरासत (Detain) में ले लिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में धारा 144 लागू होने और सुरक्षा कारणों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और युवाओं को न्याय मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें