Tribune Times

Tribune Times

एनकाउंटर में मारे गए तीन युवक, एक पर था फायरिंग का केस; मृतकों में दो छात्र शामिल

SHARE:

 

गुरुग्राम के सुशांत लोक में वीरवार देर रात पुलिस की ओर से किए गए एनकाउंटर में मारे गए तीन युवक जिले के गांव भालौठ के रहने वाले हैं। नितिन (22) जेल में रह चुका है। आर्यन (17) व अंकित अंकित (18) अभी पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीण हैरान है कि आखिर वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। परिजन तीनों के शव लेने सरपंच कुलदीप के साथ गुरुग्राम गए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग के मामले में नितिन जेल में रह चुका है। वह बाइक मिस्त्री के तौर पर काम करता था। उसके पिता संजय ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम करते हैं। आर्यन 12वीं का छात्र था और किलोई गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता प्रदीप का फाइनेंस का काम है। अंकित के पिता अनिल का देहांत हो चुका है। मां कमलेश ही परिवार संभाल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नितिन का क्राइम रिकार्ड बताया जा रहा है लेकिन आर्यन व अंकित अभी पढ़ाई कर रहे थे। वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने गुरुग्राम गए हुए हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें