Tribune Times

Tribune Times

बठिंडा में युवक की हत्या; रॉड और लाठियों से किए कई वार

SHARE:

 

बठिंडा जिले के गांव घुम्मन कलां में ऊंची आवाज में डेक बजाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। खेत में काम कर रहे युवक को उसके पड़ोसियों ने कथित रूप से घेरकर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गांव घुम्मन कलां निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने भाई राजिंदर सिंह और चाचा जगतार सिंह के साथ खेत में काम करने गया था। सुबह के समय उसका भाई राजिंदर सिंह किसी काम से उनसे कुछ दूरी पर चला गया। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले आरोपी राजदीप सिंह, मग्घर सिंह, करनैल सिंह और उनके साथ अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में कस्सियां, लोहे की रॉड और लाठियां थीं। उन्होंने उसके भाई राजिंदर सिंह को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। हमला इतना गंभीर था कि राजिंदर सिंह के कानों से खून निकलने लगा और वह खेत में ही गिर पड़ा। गुरदीप सिंह और जगतार सिंह ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल राजिंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर ट्रैक्टर पर अत्यधिक ऊंची आवाज में डेक बजाता था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। थाना मौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर तरनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर नामजद आरोपियों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें